Ladli Behna Yojana 12 जुलाई को मिलेंगे ₹250 दिवाली बाद बहनों को हर माह मिलेंगे ₹1500

Ladli Behna Yojana12 जुलाई को मिलेंगे ₹250 दिवाली बाद बहनों को हर माह मिलेंगे ₹1500

बुधवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि लाडली बहनों के खातों में 12 जुलाई को 1500 रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। इस माह रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि मिलाकर दिए जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के 13 से 19 जुलाई तक दुबई और स्पेन के दौरे की भी जानकारी दी गई।

Ladli Behna Yojana दिवाली बाद बहनों को हर माह ₹1500

अभी मिलते है हर माह 1250 Ladli Behna Yojana

13 से 19 जुलाई के दौरान होगी दुबई और स्पेन यात्रा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 और 19 जुलाई को विदेश दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल 13 से 19 जुलाई के दौरान दुबई और स्पेन की यात्रा पर रहेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल व्यावसायिक बैठकों और विभिन्न कंपनियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग भी करेगा। उन्होंने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य प्रमुख क्षेत्रों में निवेश प्राप्त करना, प्रौद्योगिकी के पारस्परिक हस्तांतरण और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक अपनी पहुंच बनाना, रोजगार के नए अवसर सृजित करने एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में और अधिक इजाफा करना है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में वैश्विक निवेश की संभावनाएं तलाशने की दिशा में यह प्रवास एक बड़ा कदम साबित होगा।

Exit mobile version