Site icon Yashbharat.com

ladli behna yojana जब सीएम से बोली बुजुर्ग “हम डुकरिया को भी एक हजार रुपये दिए जाएं.”

wp 1679481250489

ladli behna yojana मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से एक बुजुर्ग महिला ने हंसते हुए बुंदेली भाषा में कहा कि,”हम डुकरिया को भी एक हजार रुपये दिए जाएं.” इस पर सीएम अपनी हंसी रोक नहीं पाए। दरअसल मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि से खराब फसलों का जायजा लेने सागर पहुंचे थे. इसी दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें अपनी समस्या बता रही महिलाओं से कहा कि वे एक हजार रुपया बहनों को देने वाले हैं. अभी इसके फॉर्म भरे जा रहे हैं. इसी बीच एक बुजुर्ग महिला ने हंसते हुए बुंदेली भाषा में कहा कि,”हम डुकरिया को भी एक हजार रुपये दिए जाएं.”

बात सुनकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हंस दिए. इसी बीच बुजुर्ग महिलाओं को बताया गया कि उनकी पेंशन भी 600 से बढ़कर एक हजार रुपये की जा रही है.

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ
योजना में 23 से 60 वर्ष तक की विवाहित, अविवाहित, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को शामिल किया गया है. इसी साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मास्टरस्ट्रोक कहा जा रहा है.

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की आधी आबादी को साधने के लिए ‘लाडली बहना योजना’ लॉन्च की है. इस योजना से राज्य की करीब 80 लाख से 1 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. राज्य के बजट में योजना के लिए 8000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. योजना में पात्र महिला को 10 जून 2023 से हर माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे.

Exit mobile version