Site icon Yashbharat.com

Ladli Bahna Yojna Money Transfer 10 June को होगा, हर वार्ड और पंचायत स्तर पर लाडली बहना सेना और लाडली बहना परिवार का गठन

08 04 2023 cm shivraj in ratlam mp news 202348 142445

Ladli Bahna Yojna Money Transfer 10 June को होगा, हर वार्ड और पंचायत स्तर पर लाडली बहना सेना और लाडली बहना परिवार का गठनमुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 10 जून को सीएम शिवराज बहनों के खाते में एक हजार रुपये की राशि का अंतरण करेंगे।हर वार्ड और पंचायत स्तर पर लाडली बहना सेना और लाडली बहना परिवार बनाएं जाएंगे। 8 जून को प्रदेश भर में लाडली बहना ग्राम सभाएं होंगी।  इसका राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर के ग्रेरीसन ग्राउंड में शाम 6 बजे से होगा। वहीं, जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें जिला कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों को वीसी के माध्यम से जोड़ कर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के खातों में प्रति हितग्राही एक हजार रुपये राशि के अंतरण का कार्यक्रम जन उत्सव बन जाए, अधिक से अधिक लाड़ली बहनें इस कार्यक्रम में हिस्सा लें।

घरों में दीप जलाए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने बैठक में जिलों में कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि 10 जून का दिन मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक रहेगा।

लाडली बहना योजना पर केंद्रित रंगोली, नुक्कड़ नाटक

जबलपुर सहित विभिन्न स्थानों में लाडली बहनों की उपस्थिति में अद्भुत कार्यक्रम होना चाहिए। लाड़ली बहना थीम पर प्रे      रक गीत बजेंगे, घरों में दीप भी जलाए जाएंगे। ग्रामों और वार्डों में शाम पांच बजे से लाडली बहना योजना पर केंद्रित रंगोली, नुक्कड़ नाटक, लोक गीत एवं लोक नृत्य के कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के बाद दीपोत्सव होगा। मुख्यमंत्री जबलपुर में और अन्य स्थानों पर विभिन्न मुख्य अतिथि और कार्यक्रम के अध्यक्ष राशि का अंतरण करेंगे।

कलेक्टरों को तैयारी के निर्देश

सीएम ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर समुचित बैठक व्यवस्था और पेयजल प्रबंध सुनिश्चित करें। ग्रामों और वार्डों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि एक से 7 जून की अवधि में स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया है। सीएम ने बैठक में बहनों को बांटे स्वीकृति पत्रों की जानकारी प्राप्त की। इस कार्य में श्रेष्ठ कार्य के लिए आगर मालवा, हरदा और निवाड़ी के प्रशासनिक अमले और जनप्रतिनिधियों को बधाई भी दी।

 

वार्ड और पंचायत स्तर पर लाडली बहना सेना

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक के बाद बताया कि हर वार्ड और पंचायत स्तर पर लाडली बहना सेना और लाडली बहना परिवार बनाएं जाएंगे। 8 जून को प्रदेश भर में लाडली बहना ग्राम सभाएं होंगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। 9 जून को धार्मिक स्थल पर बहनें एकत्रित होंगी और मंगल गीत गाए जाएंगे। गुरुवार को सभी मंत्री अपने अपने जिलों में लाडली बहना योजना की समीक्षा करेंगे। बैठक में जिला स्तर पर योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए किए गए प्रयासों और नवाचारों की भी जानकारी दी गई। प्रदेश में करीब 1 करोड़ 25 लाख बहनों ने लाडली बहना योजना के तहत पंजीयन कराया है।

Exit mobile version