Site icon Yashbharat.com

Ladli Bahna Yojana Eligibility 25 मार्च 2023 से भरे जाएंगे लाडली बहना के फार्म, ekyc सबसे जरूरी जानिए अपडेट

images 25

Ladli Bahna Yojana Eligibility आवेदन करने के लिए महिलाओं को कुछ अहम दस्तावेज को रखना जरूरी है। ekyc सबसे ज्यादा आवश्यक है। इन दस्तावेजों के बिना वह ना तो इस फॉर्म को भर सकते हैं और ना ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर कई लोग गुमराह भी कर रहे हैं। ऐसे में सरकार बार बार हर चीज क्लियर करने में जुटी है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना फॉर्म के माध्यम से 25 मार्च 2023 से भरे जाएंगे और कैंप की व्यवस्था गांव शहर ब्लॉक और आंगनबाड़ी में रखी गई है।  महिलाओं को ekyc कराना अनिवार्य है। इसी में कई लोग गुमराह कर रहे हैं।

वह कौन से जरूरी दस्तावेज 

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र की जरूरतनहीं पड़ेगी। लाडली बहना योजना फॉर्म भरने के लिए किसी पास की एजेंसी या किसी दलाल को पैसे देने की जरूरत नहीं है। इसलिए सावधान रहें।

लाडली बहना योजना EKYC 2023 Key Highlights

आवेदन फार्म में आपको अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करने के अलावा तीन जरूरी जानकारी को भी दर्ज करना होगा। पहला आपकी या आपके परिवार की समग्र आईडी, दूसरा आपका आधार नंबर और तीसरा समग्र में दर्ज आपका मोबाइल नंबर। इसलिए महिलाओं को ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है।

 नाम Ladli Behna Yojana eKYC
योजना का नाम लाडली बहना योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई केवाईसी करना
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://samagra.gov.in/  

eKYC के लिए नहीं है कोई शुल्क

लाडली बहना योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन फार्म भरे जाएंगे। और उसके बाद ई केवाईसी करवाई जाएगी। eKYC के लिए बहनों को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य की महिलाएं अपने गांव और शहर के वार्ड में ही eKYC करा सकती है। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया है कि ईकेवाईसी के लिए महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा

Exit mobile version