पर्यूषण पर्व: श्री 1008 वांसपूज्य भगवान के निर्वाण के कल्याणक दिवस पर चढ़ाए गए लाड़ू
कटनी(YASHBHARAT.COM)। दिग.जैन समाज के पर्वराज पर्यूषण पर्व के शुभ प्रसंग पर प्रातः सभी जैन मंदिरों में पूजन अभिषेक और रात्रि में महा आरती का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। साथ लाड़ू सजाओ प्रतियोगिता, प्रश्न मंच धर्मिक तम्बोला के टिकुल दशमी, अंताक्षरी प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, भजन प्रतियोगिता, महाआरती भी आयोजित की जा रही है। महावीर कीर्ति स्तंभ में णमोकार मंत्र का अखण्ड पाठ एवं भक्ताम्बर स्रोत का अखण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। दिगम्बर जैन पंचायत महासभा, आचार्य विद्यासागर नवयुवक मण्डल, दिग.जैन सोशल ग्रुप रायल, अखिल भारतवर्षीय दिग.जैन महिला परिषद, जैन मिलन गुरूभक्त मण्डल चेतनोदय भक्ति संघ, ज्ञानोदय भक्त मण्डल, हाउसिंग बोर्ड जैन मंदिर, रात्रि कालीन पाठशाला के बालक- बालिका, भक्तगण, गौशाला जैन मंदिर भक्ति मण्डली, बंगला मंदिर भक्तगणों के पदाधिकारियों सदस्यों के साथ समाज जनों द्वारा किया गया। आज श्री 1008 वांसपूज्य भगवान के निर्वाण के कल्याणक दिवस पर निर्वाण लाड़ू चढ़ाये गये।








