Site icon Yashbharat.com

Ladali behna Yojana लाडली बहनें पहुंचाएंगी शिव को फिर शिखर पर? सर्वे में BJP को पूर्ण बहुमत का दावा

Ladli bahna ckeck account
Ladali behna Yojana क्या लाडली बहना योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को फिर से सत्ता पर काबिज कराएगी मतलब बहनें शिव को फिर सत्ता का शिखर हासिल होगा? यह बहस फिर छिड़ गई है। मुख्यमंत्री ने आज न सिर्फ एक हजार रुपये सवा करोड़ महिलाओं को पहुंचाए बल्कि 3 हजार रुपये तक इस राशि को बढाने की घोषणा कर कांग्रेस की नारी सम्मान योजना पर बड़ा हमला बोल दिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बेहद चतुर राजनीतिक हैं इस योजना को उन्होनें एक इवेंट के रूप में पेश कर महिलाओं के साथ साथ पुरूष वर्ग का भी ध्यान खींचा। यह चर्चा इसलिए भी जारी है क्योंकि एक सर्वे में भाजपा की पुनः सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। 

भाजपा को 44.8 और कांग्रेस को 39.3 फीसदी वोट

राजनीतिक पंडितों की माने तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चुनावों से पहले एक बड़ी आबादी को अपनी योजना से खुश कर दिया है। इससे उनके वोटों का गणित कुछ हद तक सधेगा। हालांकि पिछले सर्वों में भाजपा को कांग्रेस के सामने पिछड़ते देखा गया था। लेकिन दावा किया जा रहा है कि एक सर्वे आया है। इस सर्वे में अगर आज चुनाव होते है तो भाजपा को 44.8 और कांग्रेस को 39.3 फीसदी वोट मिलना बताया गया है। इस हिसाब से भाजपा को 131-146 और कांग्रेस को 66 से 81 सीटें मिलने का अनुमान है। 

शिवराज सिंह सबसे फेवरेट उन्हें 60.2 फीसदी और कमलनाथ को 39.8 फीसदी लोगों का समर्थन

इस सर्वे में लोगों से लाडली बहना पर भी राय ली गई थी। जिसमें 43.8 फीसदी लोगों ने योजना को काफी पसंद किया है। वहीं मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह सबसे फेवरेट है उन्हें 60.2 फीसदी और कमलनाथ को 39.8 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है। कुल मिलाकर इस सर्वे में लाडली बहना योजना के आने से भाजपा का ग्राफ बढ़ा है। इस योजना से एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह सबसे पसंदीदा बनकर सामने आ गये है। खासकर महिला वर्ग उन्हें मामा, भाई के रूप में खासा दुलार रहा है। हालांकि चुनावों से 5-6 माह पहले आई इस योजना की इतनी ही किश्तें महिलाओं के खाते में आयेगी। अब यह भाजपा के वोटों में कितना असर डालेगी यह तो आने वाला वक्त ही बता पायेगा। फिर भी इस योजना को एक तरह से भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए गेमचेंजर के रूप में भी देखा जा रहा है।
Exit mobile version