Site icon Yashbharat.com

Ladali behna अप्रैल का महीना शुरू हो गया अब 23वीं किस्त जारी होने वाली है

girl small representational

Ladali behna अप्रैल का महीना शुरू हो गया अब 23वीं किस्त जारी होने वाली है। यह हर माह की 10 तारीख को योजना की किस्त जारी होती है, हालांकि कभी कभी त्यौहारों और विशेष अवसर को देखते हुए तय तारीख से पहले भी राज्य सरकार द्वारा राशि जारी कर दी जाती है।

संभावना जताई जा रही है कि चैत्र नवरात्रि को देखते हुए मोहन सरकार 23वीं किस्त समय से पहले जारी कर सकती है, क्योंकि 5 अप्रैल को दुर्गाष्टमी और 6 अप्रैल को रामनवमी है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है । इससे पहले भी पिछले साल महाशिवरात्रि के कारण एक मार्च को 10वीं और चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा को देखते हुए 5 अप्रैल को 11वीं किश्त, 12वीं किश्त 4 मई और दिवाली को देखते हुए 5 अक्टूबर 2024 को 17वीं किश्त जारी की गई थी।

बता दें कि गत दिनों महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा में जवाब देते हुए कहा था कि फिलहाल लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने और नई लाडली बहनों के नाम जोड़ने का विभाग स्तर पर कोई प्रस्ताव नहीं है।अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद हटाए गए हैं, जबकि 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली 3,19,991 महिलाओं के नाम स्वतः पोर्टल से हट गए हैं। हालांकि राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक करने को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव कई बार ऐलान कर चुके हैं।

Exit mobile version