Latest

मशीन की चपेट में आकर कटी मजदूर की उंगली, हाथ हुआ फैक्चर

मशीन की चपेट में आकर कटी मजदूर की उंगली, हाथ हुआ फैक्चर

कटनी। बरही थाना अंतर्गत गैरतलाई स्थित कुमार कार्गो सुलूसन अभिनव कंस्ट्रक्शन कंपनी में मशीन की चपेट में आकर एक मजदूर के हाथ की उंगली कट गई और हाथ फैक्चर हो गया। बताया जाता है कि ग्राम जारारोड़ा निवासी रमाकांत पिता शोभा यादव कंपनी में बतौर मजदूर काम करता था।

आज सुबह काम के दौरान उसका हाथ मशीन में फंस गया। जिसके कारण उसका हाथ फैक्चर हो गया और हाथ के पंजे की एक उंगली भी कट गई। कंपनी प्रबंधन ने घटना को छिपाने का भरसक प्रयास किया। सोशल मीडिया में खबर वायरल होने के बाद मजदूर को कटनी लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

Back to top button