Site icon Yashbharat.com

हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG 20260327 WA0062

हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तारकटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने ट्रांसपोर्टनगर में खूनी संघर्ष करने वाला पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का विवरण – ज्ञातव्य हो कि सूचनाकर्ता सोनू चौधरी पिता नारायण चौधरी उम्र 20 साल निवासी झुकेही वार्ड क्रमांक 11 थाना अमदरा जिला मैहर द्वारा सूचना दी गई कि मऊरानी ट्रांसपोर्ट परिसर में मजदूर करता है दिनांक 06/02/2026 की रात्रि लगभग 20:45 बजे मऊरानी ट्रांसपोर्ट के पास 5 अज्ञात युवक एक स्कूटी एवं एक मोटर साइकिल से पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से लोहे की टायर लीवर (रॉड) तथा हाथ डंडा से मारपीट किये तथा बीच बचाव करने आए सहकर्मी माधव पाण्डेय से साथ भी मारपीट किये है जिससे गम्भीर चोटे आई है आहत को आई गम्भीर चोटो के उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया तथा रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाश कुठला पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में सुराग जुटाये जिसके फलस्वरूप आरोपीगण शेख कलीम बहना पिता शेख शब्बीर उम्र 28 वर्ष निवासी भूमियाना टोला बंशरुप वार्ड थाना रंगनाथनगर, आशीष गोंड पिता राम सिंह गोंड उम्र 28 वर्ष निवासी ताराहेदी खमतरा जिला दमोह हाल शात्रीनगर जबलपुर, आर्यन सिंह ठाकुर पिता कुलदीप सिंह ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी वंशरुप वार्ड भट्टा मोहल्ला थाना रंगनाथनगर एवं छोटू उर्फ दुर्गेश सोनी पिता रामनारायण सोनी उम्र 20 साल निवासी भट्टा मोहल्ला थाना रंगनाथनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।
थाना कुठला पुलिस द्वारा फरार आरोपी अंकित उर्फ अनिकेत निषाद की तलाश हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में आज आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में शामिल सभी 5 आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में हैं। प्रकरण की विवेचना जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी –अनिकेत उर्फ अंकित पिता महेश निषाद उम्र 22 साल निवासी धाऊ चक्की थाना कुठला जिला कटनी ।
विशेष भूमिकाः– सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, आरक्षक, विजय प्रजापति, हर्षुल मिश्रा एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही है ।

Exit mobile version