Site icon Yashbharat.com

एक दर्जन जुआरियो पर कुठला पुलिस की कार्यवाही एक दर्जन जुआरी पकडे

IMG 20241201 WA0069

एक दर्जन जुआरियो पर कुठला पुलिस की कार्यवाही एक दर्जन जुआरी पकड

पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिजीत कुमार रंजन जी द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं सतत कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया । जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में क़ल रात कुठला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पहरुआ मण्डी के पिछले हिस्से पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ के फड लगाकर बैठे है एवं जुआड़ीयान तास के 52 पत्तो पर हार जीत का दाव पेच लगा रहे है की सूचना पर हमराह स्टाफ लेकर सूचना तस्दीक हेतु पहुचा जहाँ पर जुआडियान फड़ में ताश के पत्ते पर पैसो का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये मिले जिनको घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिसमें आरोपी किशन लाल निषाद, विनोद निषाद, विजय कुमार रैदास,कन्हैया लाल बैरागी,गोविन्द दुधानी, शंकर चौधरी, लोली प्रसाद निषाद, ओम प्रकाश उर्फ पवन प्रकाश गोपलानी, राम सजीवन चौधरी, अनिल बादवानी थाना माधवनगर, जयराम तिवारी, सतीश नगरिया के जुआ मन्ना खेलते हुये मिले जिनके कब्जे से एक फड़ एवं जुआडियो से 2460 रुपये एवं ताश के 52 तास के पत्ते प्राप्त होने पर जप्त किया गया ।
विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के निर्देशन में उप निरीक्षक सौरभ सोनी, सहायक उप निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डेय, नरेन्द्र पटेल, ताहिर खान, शिव शंकर, राहुल सिंह, अजय यादव, नंद किशोर, आरक्षक बाल कृष्ण तिवारी, सतेन्द्र सिंह, राजू मार्को, के द्वारा जुआ फड़ को पकडने में विशेष भूमिका रही है।

Exit mobile version