Site icon Yashbharat.com

आटो में भरकर ले जा रहे थे अबैध शराब का जखीरा कुठला पुलिस ने किया जप्त 

IMG 20250425 WA0089

आटो में भरकर ले जा रहे थे अबैध शराब का जखीरा कुठला पुलिस ने किया जप्त

पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिजीत कुमार रंजन (भा0पु0से0) द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस को दिनांक 24/04/2025 के रात्रि में भ्रमण के दौरान लमतरा पुराना रेल्वे फाटक ब्रिज के नीचे आटो क्रमांक MP21R1413 खड़ी थी जिसमे दो लड़के बीच की सीट मे बोरिया पकड़े तथा चालक की सीट मे एक लड़का बैठे थे जो तीनों पुलिस को देखकर सकपका गये तथा भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबन्दी कर पकड़ा गया । जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम
सोनू भारती पिता चौबे लाल भारती उम्र 23 साल निवासी ज्ञान विद्या मंदिर के पास भारत चौक थाना रंगनाथ नगर कटनी, सौरभ चौधरी पिता बाबू लाल चौधरी उम्र 22 साल निवासी ज्ञान विद्या मंदिर के पास भारत चौक थाना रंगनाथ नगर कटनी रोहित चौधरी पिता रामचरण चौधरी उम्र 30 साल निवासी इंद्रानगर गली नम्बर 5 थाना कुठला का होना बताये जिनकी तलाशी लेने पर आटो में प्लास्टिक की बोरियों में कुल 445पाव मदिरा प्लेन यानी 80 लीटर 100 मिलीलीटर कीमत 44,500 रूपये व आटो को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपीगण को जेल भेज दिया गया है ।
सोनू भारती पिता चौबे लाल भारती उम्र 23 साल निवासी ज्ञान विद्या मंदिर के पास भारत चौक थाना रंगनाथ नगर कटनी, सौरभ चौधरी पिता बाबू लाल चौधरी उम्र 22 साल निवासी ज्ञान विद्या मंदिर के पास भारत चौक थाना रंगनाथ नगर कटनी, रोहित चौधरी पिता रामचरण चौधरी उम्र 30 साल निवासी इंद्रानगर गली नम्बर 5 थाना कुठला
जप्ती – 450 पाव देशी प्लेन एवं मसाला लाल शराब कुल 80 लीटर 100 मिली लीटर कीमत 44,500 रुपये व आटो क्रमांक MP21R 1413 कीमत 2,00,000 रुपये, कुल कीमती जप्ती 2,44,500 रुपये
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड – आरोपी रोहित चौधरी के विरुद्ध 10 प्रकरण, सौरभ चौधरी के विरुद्ध पांच प्रकरण, और सोनू भारती के विरुद्ध दो प्रकरण थाना कुठला ,रंगनाथ एवं कोतवाली थानों में पंजीबद्ध हैं ।
सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, आरक्षक सतेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Exit mobile version