Site icon Yashbharat.com

Kushinagar आग लगने से एक महिला और उसके 5 बच्चों की जलकर मौत

15 06 2023 kushinagar fire
Kushinagar अचानक आग लगने से एक महिला और उसके 5 बच्चों की जलकर मौत हो गई। मृत बच्चों की आयु 1 से 10 वर्ष के बीच में है।यह दर्दनाक हादसा उत्तरप्रदेश के कुशीनगर का है।
उत्तर प्रदेश में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक झोपड़ी में आग लगने से 5 बच्चों के साथ मां भी जिंदा जल गई। रात में सोते समय हुए इस हादसे ने पूरा कुशीनगर दहल उठा। जानकारी मिली है कि घर में पूरा परिवार सो रहा था। अचानक आग लगने से एक महिला और उसके 5 बच्चों की जलकर मौत हो गई। मृत बच्चों की आयु 1 से 10 वर्ष के बीच में है।

पति ने खुद की जान बचाई

आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू होता, उससे पहले ही पांचों बच्चे और मां दम तोड़ चुके थे। जिले के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस हादसे में पति सुरक्षित है और उसने भागकर अपनी जान बचा ली थी।
Exit mobile version