Site icon Yashbharat.com

Kuch Nahi Hoga Beta: भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादी को आत्मसमर्पण के लिए इस तरह मनाया, देखें Video

भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें जम्मू कश्मीर के बडगाम में एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के सामने एक आतंकवादी को नाटकीय तरीके से आत्मसमर्पण करते हुए दिखाया गया है। 31 साल का जहांगीर भट (Jahangir Bhat) कुछ दिनों पहले ही आतंकवादियों के साथ जुड़ा था। उसके पास से एक AK-47 असॉल्ट राइफल बरामद हुई है।

सेना के Chinar Corps द्वारा जारी वीडियो में दिखाया गया कि कैसे सेना का एक जवान इस युवा आतंकवादी को आत्मसमर्पण के लिए राजी करने में सफल रहा। इस आतंकवादी की पहचान जहांगीर के रूप में हो गई थी। इसके बाद इस जवान ने जोर-जोर से कहा, ‘जहांगीर तुम्हें चारों तरफ से घेर लिया गया है, खुदा के वास्ते बाहर आ जाओ। अपने घर वालों की खातिर आत्मसमर्पण कर दो। तुम्हें कुछ नहीं होगा, इसकी मैं गारंटी देता हूं। अपना हथियार फेंककर हाथ उपर कर बाहर आ जाओ

Exit mobile version