Site icon Yashbharat.com

फिर से 8 बजे…?” KRK का पीएम मोदी के संबोधन पर मजाक

Screenshot 20250513 110243 Chrome

13 May 2025: KRK Controversial Post:फिर से 8 बजे…?” KRK का पीएम मोदी के संबोधन पर मजाक।

फिर से 8 बजे…?” KRK का पीएम मोदी के संबोधन पर मजाक

ऑपरेशन सिंदूर के चार दिन बाद पीएम मोदी पहली बार राष्ट्र को आज रात 8 बजे संबोधित करने जा रहे हैं। ऐसे में अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा खबरों में वाले फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने पोस्ट में इसे खतरनाक बताया है।

केआरके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘फिर से 8 बजे? ये 8 बजे खतरनाक है।’ केआरके के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ‘कम से कम देश का मजाक तो मत बनाओ, पीएम हैं वो।’ दूसरे शख्स ने लिखा- मोदी जी का लकी नंबर 8 है।

बता दें कि 7 मई से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब दिया है. इसके तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया था।

 

 

 

 

Exit mobile version