Site icon Yashbharat.com

एनकेजे शासकीय शाला मे धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मउत्सव

IMG 20240826 WA0018

कटनी। उपनगरीय  क्षेत्र स्थित शासकीय माध्यमिक शाला न्यू कटनी जंक्सन में भगवान कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों और व्याख्यानों की बाढ़ रही. प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंशानुसार पूरे प्रदेश के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में श्रीकृष्ण भगवान की लीलाओं, शिक्षा-दिक्षा , मित्रता औरउनकी  योग विधाओं को, विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के माध्यमों से  घर घर पहुँचाने के मूल  मकसद से विद्यालयों में कराये गये कार्यक्रमों की कड़ी में एन. के.जे.माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रभारी अजय मिश्रा, और वरिष्ठ शिक्षका कविता जैन  के मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित हुये. जिसमें सबसे पहले सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं  ने भाववान कृष्ण के तैल्य चित्र की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद  लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को गति प्रदान किये . इस अवसर पर शालेय छात्र- छात्राओं ने जहाँ एक ओर भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी एक से बढ़कर एक सुंदर कला कृतियों का प्रदर्शन किये. वहीं दूसरी ओर विद्यालयीन वरिष्ठ शिक्षक कुंवर  मार्तण्ड सिंह राजपूत द्वारा सभी बच्चों को भगवान कृष्ण की बाल सखा सुदामा के साथ निभाई गयी अद्वितीय  मित्रता, और गुरुकुल आश्रम में ली  शिक्षा -दिक्षा का सजीव चित्रण किया गया. विद्यालय में हर्षोल्लास वातावरण में भजन, कीर्तन, आरती के अलावा नाट्य,गीत और  नृत्य का सफल आयोजन किया गया.इस अवसर पर प्राथमिक शाला की प्रभारी हेमलता रैकवार के अलावा शिक्षक ज्ञानचंद्र कोष्ठी,जितेंद्र दुबे,अजय कुमार पटेल,श्रीमती मनीषा कांबले, रश्मि विश्वकर्मा, नीतू दाहिया, निधि पटेरिया, नम्रता ताम्रकार, संतोषी रजक, नीलम श्रीवास, चंद्रप्रभा, सहित शाला प्रबंधकार्यकरणी के सदस्यों की भक्ति मयी उपस्थिति रही .

Exit mobile version