Site icon Yashbharat.com

Kotwar News MP : CM शिवराज ने कोटवार समुदाय के लिए की बड़ी घोषणाएं, अब हर साल इतना बढ़ेगा मानदेय

download 13 1

 

 

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कोटवार समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने बताया कि कोटवारों के मानदेय में अब हर साल ₹500 की वृद्धि की जाएगी।

 

सेवा भूमि नहीं होने वाले कोटवारों का मानदेय अब ₹4,000 से बढ़ाकर ₹8,000 होगा, जबकि तीन एकड़ सेवा भूमि वाले कोटवारों का मानदेय ₹1,000 से बढ़ाकर ₹2,000 होगा। साढ़े 7 एकड़ सेवा भूमि वाले कोटवारों का मानदेय ₹600 से बढ़ाकर ₹1200 हो जाएगा।

 

10 एकड़ सेवा भूमि वाले कोटवारों को न्यूनतम ₹1,000 का मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कोटवार पद के लिए अब कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं होगी।

 

आखिर में, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हर कोटवार को अब सीयूजी सिम प्रदान की जाएगी और रिचार्ज की लागत का भार शासन उठाएगा।

Exit mobile version