Site icon Yashbharat.com

स्टेट बैंक तिराहा स्थित एटीपी मशीन से 60 हजार रुपये चोरी,बिजली बिल कलेक्शन की रकम लेकर फरार हुआ अज्ञात आरोपी, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

file 000000002c688211a29b66aee428adea

स्टेट बैंक तिराहा स्थित एटीपी मशीन से 60 हजार रुपये चोरी,बिजली बिल कलेक्शन की रकम लेकर फरार हुआ अज्ञात आरोपी, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

कटनी। शहर के व्यस्त स्टेट बैंक तिराहा स्थित कचहरी परिसर में लगे एटीपी (ATP) काउंटर से बिजली बिल कलेक्शन की 60 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश चौक निवासी राकेश पाण्डेय (45), पिता उमाकान्त पाण्डेय ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, स्टेट बैंक तिराहा स्थित कचहरी परिसर के एटीपी काउंटर में बिजली बिल कलेक्शन की 60 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। 14 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे अज्ञात आरोपी ने मौका पाकर रकम चोरी कर ली।

फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 1173/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) एवं 305(ए) में मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद पैकरा कर रहे हैं।

पुलिस घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शहर के व्यस्त इलाके और कचहरी परिसर के समीप हुई इस चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आरोपी की पहचान और चोरी गई रकम की बरामदगी के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

 

Exit mobile version