Site icon Yashbharat.com

चण्डिका नगर में हुयी लाखों की चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा 17 तोला सोना व 44 तोला चांदी के जेवर समेत नगदी बरामद

IMG 20250510 WA0036

चण्डिका नगर में हुयी लाखों की चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा 17 तोला सोना व 44 तोला चांदी के जेवर समेत नगदी बराम

विगत दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र के चण्डिका नगर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया जानकारी में बताया गया कि फरियादी नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा पिता स्व श्री राम किशोर मिश्रा उम्र 61 साल निवासी चण्डिका नगर कशवाहा मोहल्ला थाना कोतवाली जिला कटनी का पुलिस चौकी बरू स्टैण्ड कटनी उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि यह दिनांक दिनांक 07.05.25 को समय करीबन सुबह 08/30 बजे अपने घर में तत्ला लगाकर मेन गेट की चाभी पड़ेस के गोविंद गोपाल गुप्ता के घर देकर अपने ससुराल ग्राम सिजहरा शादी मे सामिल होने गया था जो दूसरे दिन अपने घर वापिस आया देखा कि इसके घर के मेन गेट ताला लगा था तथा घर का प्रवेश द्वार खुला था तथा सीढी पर ताला टूटा हुआ रखा था घर के अन्दर के दोनो कमरों के दरवाजे खुले थे तथा आलमारिया भी खुली हुई थी जिनमें रखा नगद रुपये व सोने चाँदी के जेवरात नहीं थे की सूचना पर थाना कोतवाली मे अपराध 384/25 धारा 331(4),305 (A) BNS कायम किया गया। अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक डॉ सन्तोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक   श्रीमती ख्याति मिश्रा के निर्देशन मे एक विशेष टीम का गठन किया जाकर लगातार सन्देहियों से पूछताछ की गई। दौरान विवेचना फरियादी की पत्नी ममता देबी मिश्रा से पूछताछ की गई जो पूछतांछ मे घर मे 01 लाख 20 हजार रुपये नगद व सोने लगभग 17 तोला सोने के जेवर एवं 44 तोला चाँदी के जेवर चोरी होना बताई विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर गोबिंद गोपाल गुप्ता व उसकी पत्नी नेहा उर्फ राधिका गुप्ता से प्रथक प्रथक पूछतांछ की गई जिनके कथनो मे भिन्नता पाये जाने से तकनीकि साक्ष्य के आधार पर दोनो से कड़ाई से पूछताछ की गई जो पूछतांछ मे गोबिंद गोपाल गुप्ता द्वारा अपने मित्र राजेश बजाज निवासी भारत चौक थाना रंगनाथनगर कटनी के साथ फरियादी नरेन्द्र मिश्रा के घर पर कोई नही होने से चोरी करने प्लानिंग किये थे जो गोबिंद गोपाल गुप्ता के मित्र राजेश बजाज को भी अभिरक्षा मे लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई जिसके द्वारा पूछतांछ मे गोबिंद गुप्ता के साथ उसकी अपाचे मोटर सायकल से नरेन्द्र मिश्रा के घर जाकर ताला तोड़कर नगदी रुपये एवं सोने चाँदी के जेबरात चोरी करना बताये । घटना मे आरोपी- गोबिद गोपाल गुप्ता पिता स्व बिजय कुमार गुप्ता उम्र 31 साल निवासी चण्डिका नगर कुशवाहा मोहल्ला थाना कोतवाली व राजेश बजाज पिता स्व अशोक कुमार बजाज उम्र 32 साल निवासी मकान नम्बर 63स्वामी शान्ति प्रकाश नगर करोद थाना निषादपुरा भोपाल हाल अमित आनलाईन (बच्चा) दुकान के ऊपर भारत चौक थाना रंगनाथ नगर को गिरफ्तार किया है   मशरुकाः आरोपी गोविंद गोपाल गुप्ता के घर में 70 हजार रुपये नगद 01 नग सोने का रानी हार 01 नग अन्य सोने का हार 04 नग सोने की अगूठी 01 जोड़ सोने के टाप्स 01 जोड़ सोने की लटक 01 जोड़ चाँदी की बोरा गसी पाय 01 जोड़ घुघरु वाली पायल 01 नग चाँदी का कडी mघटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर सायकल जप्त की गई। आरोपी राजेश बजाज के ससुराल से 50 हजार रुपये नगद 02 नग सोने क कंगन 01 नग हार 01 जोड़ कान की सोने की लटकन 01 जोड़ सोने की झुमकी 03 नग सोने की अगूठी -01 नग सोने की चेन -02 नग सोने की नथ -03 नग सोने की लोकेट -02 जोड़ चाँदी की पायल -06 नग चाँदी की बिछिया 02 नग चांदी की खड़ाउ, एक नग चाँदी की गणेश जी की मूर्ति जप्त किया गया है। मामले मे कुल लगभग 17 तोला सोने के जेवर कुल कीमती एवं 44 तोला चाँदी के जेवर कुल कीमती लगभग 16 लाख 78 हजार रुपये तथा 1 लाख 20 हजार रुपये नगद तथा घटना मे प्रयुक्त अपाचे मोटर सायकल क्रमांक MP2IMS2086 डीमती 1,50,000/- (3077259
19,48,000/सराहनीय योगदानः- थाना प्रभारी कोतवाली कटनी  अजय सिंह, चौकी प्रभारी बस स्टैण्ड उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, सउनि बाल गोबिंद प्रजापति प्र.आर 538 मनोज पटेल, प्र. आरक्षक 330 शुशील पाण्डेय, प्र.आर 443 नीरज पाण्डेय, प्र.आर पुष्पराज सिंह, आरक्षक 694 अनमोल सिंह, आरक्षक 29 मनु त्रिपाठी, आरक्षक दीपक तिवारी की भूमिका रहीं l

Exit mobile version