Sunday, May 10, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

कोतवाली खिरहनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 8 महंगे मोबाइल फोन जप्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी, मध्य प्रदेश।कोतवाली खिरहनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 8 महंगे मोबाइल फोन जप्त, आरोपी गिरफ्तार। कोतवाली खिरहनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के 8 महंगे मोबाइल फोन जप्त किए हैं और आरोपी आकाश निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- है।

इसके अलावा, पुलिस ने जुआ खेलते 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही, समाजिक शांति भंग करने वाले 2 असामाजिक तत्वों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कटनी पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस टीम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि