Latest

koffee with karan: जब अजय देवगन ने कहा बुड्ढी!, तो कॉफी वि‍द करण में काजोल ने दी गाली

koffee with karan: जब अजय देवगन ने कहा बुड्ढी!, तो कॉफी वि‍द करण में काजोल ने दी गाली। अजय देवगन और काजोल को हमेशा मजाक-मस्ती वाले अंदाज में देखा जाता है. काजोल अपने चुलबुल नेचर के लिए भी जानी जाती हैं. लेकिन एक बार एक्ट्रेस को अपने पति अजय देवगन की बात इतनी बुरी लग गई कि शो पर ही उन्हें काफी गुस्सा आ गया.

बॉलीवुड इंडस्ट्री फेवरेट जोड़ियों में से एक अजय दवेगन और काजोल भी हैं. दोनों की शादियों को कई साल गुजर चुके हैं, लेकिन आज भी काजोल और अजय के बीच पति-पत्नी वाला कम और दोस्तों वाला रिश्ता ज्यादा है. दोनों एक-दूसरे के साथ ऑफ ऑफ कैमरा भी मस्ती करते हुए ही नजर आते हैं. काजोल अक्सर अपने पति अजय देवगन की पोल खोलती रहती हैं. लेकिन एक्ट्रेस को बिल्कुल भी नहीं पसंद की कोई उन्हें बुड्ढी कहे. इस बात का सबूत उन्होंने करण जौहर के चैट शो के दौरान दिया था

शाहरुख खान के टीवी सीरियल फौजी 2 का दूसरा सीजन होगा और भी रोमांचक, जानें डिटेल्स

दरअसल सोशल मीडिया पर काजोल और अजय देवगन का एक वीडिया सामने आया है. ये कपल कॉफी विद करण शो में पहुंचा था. वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के बारे में बात करते हुए उन्हें बुढ़िया कह देते हैं. अजय के मुंह से बात सुनकर काजोल झल्ला जाती हैं और एक्टर के साथ-साथ करण जौहर पर भी बरस पड़ती हैं. इस वीडियो ने तब भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था.

Lokayukta Raid In Bhind: स्कूटी से रिश्वत लेने फरियादी के घर पहुंचा पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

अजय ने काजोल को बताया बुड्ढी!

दरअसल काजोल को लेकर बात करते हुए अजय कहते हैं, ”उसने पूरी जिंदगी में ऐसा नहीं है, लेकिन बुढ़ापे में आकर.. मुझे पता नहीं…” अजय के मुंह से काजोल की बुढ़ापे की बात सुनकर करण जौहर हंसने लगते हैं. तभी काजोल कहती हैं, ”तुम्हारा बुढ़ापा होगा मेरा तो नहीं है, ये दो बुड्ढों के साथ मैं कहां से काउच पर आ गई.” एक्ट्रेस के रिएक्शन से साफ लगता है कि उन्हें अजय की बात बिल्कुल भी रास नहीं आई.

काजोल को आ गया अजय पर गुस्सा

इतना ही नहीं जब करण अजय से अगला सवाल करते हुए पूछते हैं कि काजोल के अपोजिट कौन-सा को-एक्टर बेहतर लगेगा? इसका जवाब देते हुए अजय कहते हैं कि बेटे के रोल में…काजोल ये सुनकर काजोल हंसते हुए कहती हैं, कुत्ते-कमीने…करण जौहर जोर-जोर से हंसने लगते हैं. वहीं काजोल कुछ उल्टा-सीधा बोलती उससे पहले करण उन्हें चुप करवा देते हैं.

Back to top button