महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए डोम सिटी और होम स्टे की व्यवस्था, जानें विशेषताएं। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर एक तरफ जहां युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, वहीं देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए भी कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश में पहली बार जमीन से 18 फीट ऊपर डोम सिटी बसाने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां से पर्यटक महाकुंभ का नजारा ले सकेंगे।
महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए डोम सिटी और होम स्टे की व्यवस्था, जानें विशेषताएं
पर्यटन विभाग महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के साथ आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी क्रम में नैनी के अरैल तट पर, झूंसी व परेड ग्राउंड में टेंट सिटी बसाई जा रही है। यहां पर्यटकों के रहने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले स्विस कॉटेज होंगे। इनका काम काफी तेजी से चल रहा है। इनकी क्षमता बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
अब पर्यटन विभाग नैनी के अरैल में जमीन से 18 फीट ऊपर डोम सिटी तैयार करने जा रहा है। यहां से पर्यटक महाकुंभ का भव्य नजारा देख सकेंगे। खास यह कि 1400 स्क्वायर फीट एरिया में बसने वाली डोम सिटी में 200 लोगों के रहने समेत कई आधुनिक सुविधाएं होंगी। लग्जरी होटल की जैसी सुविधा वाली डोम सिटी को बनाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से टेंडर के बाद की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इसके लिए किराया आदि संबंधित फर्म ही तय करेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार महाकुंभ एक तरफ आस्था का केंद्र तो है ही यह आकर्षण का भी केंद्र होता है। नागा-अघोरी, साधू-संतों को तो लोग करीब से देखने-जानने आते ही हैं। दिन ढलने के बाद यहां का नजारा कुछ अलग ही होता है। कई किलोमीटर तक तंबुओं का यह शहर चकाचौंध रोशनी से भी लोगों को आकर्षित करता है। इसी को ध्यान में रखकर डोम सिटी का बनाई जा रही है। जो पर्यटकों को आकर्षित व रोमांचित भी करेगी।
होम स्टे भी हुए तैयार
महाकुंभ में पर्यटकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं देने के लिए टेंट सिटी व शहर के होटलों को बेहतर किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों के यहां होम स्टे भी तैयार किए जा रहे हैं। इसमें स्थानीय लोग रुचि ले रहे हैं और पर्यटन विभाग उनकी ट्रेनिंग आदि करा रहा है। ताकि बाहर से आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधा व अनुभव दिया जा सके
Related Articles
-
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से चलाए जा रहे 480 अकाउंट ब्लॉक, सोनम वांगचुक के नाम पर फैलाए गए डीपफेक वीडियो -
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान: ‘यह सीधी लोकतंत्र और Gen-Z की जीत’ -
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जंतर-मंतर से सीजेपी का बड़ा ऐलान: ‘वी हैव डन इट’ -
ब्रेकिंग -धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा… PM मोदी को भेजी चिट्ठी, जंतर-मंतर ‘कॉकरोचों’ के संग्राम के बाद बड़ा फैसला -
धार: इंदौर-दाहोद रेल प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव, खरमोर अभयारण्य से दूर होगी रेल लाइन; रेलवे तलाश रहा नए रूट -
क्या देश के हर बुजुर्ग को मिलेगी न्यूनतम पेंशन? संसद में सरकार ने दिया जवाब, साफ की स्थिति -
PM मोदी की सेल्फी रील ने रचा इतिहास: 24 घंटे में मिले 303 करोड़ व्यूज; आईशोस्पीड (IShowSpeed) का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त -
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डेम में गिरी, अरन्या गांव के 5 लोगों की दर्दनाक मौत; पसरा मातम -
गूगल पर $1 अरब के जुर्माने से भड़के ट्रंप: EU को दी चेतावनी, कहा- “अमेरिका यूरोप की गुल्लक नहीं; चुकाने होंगे भारी टैरिफ” -
Bhind Crime News: ‘पटिया वाले बाबा’ के प्रसाद के नाम पर दी जहरीली बर्फी, नहीं खाया तो टल गई बड़ी वारदात; सुरपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी -
Train Cancelled: गुजरात और मुंबई में आफत की बारिश: जलभराव से कई ट्रेनें रद्द, बस संचालकों ने बढ़ाया किराया; यात्रियों की जेब पर बढ़ा भारी बोझ -
पंजाब की सियासत में बड़ा भूचाल: रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे से केंद्र में खाली हुआ पंजाब का कोटा, 2027 चुनाव के लिए बीजेपी का मास्टरप्लान -
नरसिंहपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूरी पर निकले 3 मजदूरों की मौके पर मौत; इलाके में पसरा मातम -
मौत को छूकर टक से वापस आया युवक: हरदोई में चलती ट्रेन के पहियों के नीचे गिरा शराबी; लोको पायलट ने ऐसे रचा ‘चमत्कार’ -
जीआरएमसी ग्वालियर में रोटेशन लागू: 4 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष; हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी नेत्र रोग विभाग में फंसा पेच -
AI और साइबर सुरक्षा पर कड़ा प्रहार: पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले में पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश, चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज -
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: लॉन बाउल्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, महिला पेयर्स इवेंट में दक्षिण अफ्रीका को दी मात -
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को झटका: पीडब्ल्यूडी के चिंतामण फोरलेन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दो महीने में ही उखड़ने लगा सीसी रोड -
डिंडौरी जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: चूहामार दवा खाए मरीज को चढ़ाई मिनरल वाटर की ड्रिप, नर्सिंग अधिकारी निलंबित, अधिकारियों को नोटिस -
गंदगी फैलाई तो खैर नहीं: कटनी में लागू हुआ अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026; कलेक्टर आशीष तिवारी की सख्त चेतावनी- होटल, अस्पताल व मैरिज गार्डन कराएं पंजीयन, सड़कों पर कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना
