Site icon Yashbharat.com

सरकारी नौकरी: ISRO में इंजीनियर के 320+ पद, सैलरी ₹56,100 से शुरू- जानें आवेदन प्रक्रिया

images 9

Government job : सरकारी नौकरी: ISRO में इंजीनियर के 320+ पद, सैलरी ₹56,100 से शुरू- जानें आवेदन प्रक्रिया। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक 65 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया होना अनिवार्य है।

 

  • अधिकतम : 28 वर्ष
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट

सैलरी

56,100 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

परीक्षा प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा दो भागों में होगी।
  • भाग-I में उम्मीदवारों से संबंधित विषय पर आधारित एमसीक्यू टाइप के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • हर सही उत्तर के लिए एक अंक और हर गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
  • भाग – 2 में एप्टीट्यूड और एबिलिटी से संबंधित 15 एमसीक्यू टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं।
  • इसरो के एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अप्लाई नाउ पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
Exit mobile version