Site icon Yashbharat.com

kisan samman nidhi मोदी 3.0 पहली फाइल में दस्तखत, किसानों को सम्मान निधि जारी

untitled design 2024 06 10t115715.313

kisan samman nidhi प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यभार संभालने के बाद पहली फाइल किसान सम्मान निधि की साइन की। पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। इससे 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा और करीब 20,000 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे।

भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी के साथ ही 71 मंत्रियों ने भी पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। अब नई कैबिनेट की पहली बैठक सोमवार शाम को होगी।

यह बैठक लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवास पर होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक शाम पांच बजे हो सकती है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की नई कैबिनेट में शामिल लोगों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया है।

इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत का प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को दी बधाई।

शपथ ग्रहण के अगले दिन सियासी हलचल तेज है। पीएम मोदी सुबह पीएमओ पहुंचे। यहां आला अधिकारियों से मिलें और तीसरी बार पदभार ग्रहण किया।

Exit mobile version