
Kirana Bazar Rate: इंदौर)। नारियल-खोपरा गोला और बूरे के प्रमुख उत्पादक केंद्र तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में बारिश के चलते आवक प्रभावित हो रही थी। इसके चलते खोपरा गोला पहले से मजबूत था। दो दिन पहले टिपटूर में गोला टेंडर ऊंचा गया आवक भी कमजोर रही इसके बाद स्थानीय मार्केट में ओर तेजी नजर आ रही है। सोमवार को इंदौर में खोपरा गोला 5 रुपये बढ़कर 208-235 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। वहीं वैवाहिक सीजन के चलते हलवाइयों की खोपरा बूरे में भरपूर खरीदी रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए है। खोपरा बूरा नीचे में 2650 ऊपर में 4300 रुपये प्रति 15 किलो बोला गया। इन दामों पर भी खरीदारी जोरों पर है।
बड़े नारियल की बाजार में शार्टेज और छुटपुट मांग रहने से भाव मजबूती बोले जा रहे। नारियल की आवक पांच गाड़ी की बताई गई। शकर में लेवाल बेहद कमजोर होने और बाजार में भरावा बढ़ने के कारण भाव में मंदी की स्थिति बनी हुई है। शकर घटकर नीचे में 3560 ऊपर में 3590 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इन दामों पर भी कामकाज जैसा होना चाहिए वैसा नहीं है। शकर की आवक पांच गाड़ी की बताई गई। केसर की आवक ईरान से कमजोर बनी हुई है। कश्मीर की नई केसर आने में अभी दो महीने शेष है। केसर में भी वैवाहिक सीजन की भरपूर खरीदारी रहने व आवक में भारी कमी से भाव में तेजी बनी हुई है। केसर नीचे में 145 ऊपर में 159 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई।
देसी कपूर में ऊंचे दामों पर ग्राहकी समर्थन कमजोर होने से भाव में मंदी रही। नवरात्र में ब्रांडेड कपूर वालों ने तेजी का माहौल बनाया था। अब तेजी गायब हो चुकी है। देसी कपूर घटकर नीचे में 1070 ऊपर में 1075 रुपये प्रति किलो रह गया।
शकर-गुड़ : शकर 3560- 3590 शकर एम. 3650-3700 गुड़ भेली 3200-3300, कटोरा 3600 से 3700, लड्डु 3900 से 4000, बर्फी 4300-4400, ग्लास 4300 से 4500
नारियल : 120 भरती 1700- 1750 160 भरती 1850-1900 200 भरती 1950-2000 250 भरती 1950-2000 रुपये प्रति बोरी।
फलाहारी : सिंघाड़ा छोटा 180- 200, सिंघाड़ा बड़ा 300 से 320, छोटा 185 से 200, खोपरा गोला बाक्स में 208 से 235, खोपरा बूरा 2650 से 4300 रुपये। साबुदाना 4200-4300 मीडियम 4300-4450 बेस्ट 4500- 4600 ग्लास 5400 रुपये क्विंटल। सच्चामोती एगमार्क (एक किलो) 5510,सच्चामोती एगमार्क (500 ग्राम) 5580, सच्चामोती (लूज) 5020 रुपये। सच्चासाबु एगमार्क (एक किलो) 5510, सच्चासाबु (500ग्राम) 5580 , लूज खीरदाना 5170 रुपये क्विंटल। रॉयल रतन (एक किलो) 5525, (आधा किलो) 5585, लूज 5325, सच्चामोती (एक किलो ) 5475, (आधा किलो) 5535, लूज में 5225, सच्चामोती पोहा (एक किलो में) 4300, लूज 3550 रुपये।
खोपरा बूरा : अल्पाहार हाइ-फैट (प्रति 15 किलो थैली ) (एक किलो) 2940 ,(आधा किलो) 2952 रुपये। सच्चामोती खोपरा बूरा (एक किलो पैक) कट्टा-2950 रुपये। कुकरी जाकी मोरधन (आधा किलो) 10490 रुपये।
मसाले : कालीमिर्च गारबल 553 से 558 एटम 562 से 569, मटरदाना 585 से 600 व 610 से 615, हल्दी निजामाबाद 110 से 130, हल्दी लालगाय 156 से 158, हल्दी पावडर 1850 से 1900, जीरा राजस्थान 165 से 168, ऊंझा 175 से 183, मीडियम 187 से 195, बेस्ट 200 से 208, सौंफ मोटी 105 से 115, मीडियम 125 से 155, बेस्ट 175 से 205, बारीक 185 से 205, लौंग चालू 700 से 710, बेस्ट 725 से 730, दालचीनी 285 से 290, जायफल 750 से 800 बेस्ट 760 से 800, जावत्री 2050 से 2150, बेस्ट 2175, बड़ी इलायची 750 से 800, बेस्ट 850 से 900, पत्थरफूल 300 से 380, बेस्ट 480- 530, बाद्यान फूल 825 से 850, शाहजीरा खर 350 से 365, ग्रीन 440 से 450, तेजपान 88 से 90, तरबूज मगज 250 से 270, नागकेसर 625 से 650, सौंठ 185 व 220 से 280, खसखस चालू 650-775 मीडियम 1450-1650, बेस्ट 1750- 1850, धोली मूसली 925 से 1000, हींग 2600, पाउच में 10 ग्राम 2650, 121- 50 ग्राम 2400, पाउच में 10 ग्राम 2450, 111-50 ग्राम 2200, पाउच में 10 ग्राम 2250, पावडर 650, हरी इलायची 1175-1250 मीडियम 1325-1400 मीडियम बोल्ड 1325-1400 बेस्ट 1425- 1525 ए. बोल्ड 1625 से 1825 व पानबार 1050-1150 रुपये।
पूजन सामग्री : केसर 145 से 159, देशी कपूर 900 से 1100, ब्रांडेड कपूर 1070 से 1075, पूजा बादाम 65 से 75, बेस्ट 155 से 165, पूजा सुपारी 440 से 450, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपये। खोपरा गोला बक्सा 198-225 खोपरा बूरा 2600- 3900 (15 किलो) रुपये के भाव रहे।
सूखे मेवे
काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760 से 785, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 680 से 720, काजू डब्ल्यू वन 670- 680, काजू एस डब्ल्यू 300- 650 से 675, एसएस डबल्यू 630- 645, काजू जेएच 635 से 680, टुकड़ी 600 से 625, बादाम मगज नई छोटा दाना 640 से 675 बड़ा दाना 680 से 725, इंडिपेंडे 580 से 600, खारक 105 से 125, मीडियम 135 से 165, बेस्ट 175 से 210, एक्सट्रा बेस्ट 220 से 225, किशमिश कंधारी 330 से 375, बेस्ट 500 से 580, इंडियन 205 से 225, बेस्ट 235 से 245, चारोली 1025 से 1050, बेस्ट 1075 से 1125, मुनक्का 400 से 500, बेस्ट 550 से 750, अंजीर 650 से 850, बेस्ट 975 से 1075, मखाना 625 से 650, बेस्ट 725 से 840, पिस्ता मोटा 1175 से 1300, नमकीन पिस्ता 825 से 900, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू बेस्ट 450 से 500 रुपये।








