King Kobra: दराज खोला तो निकला सोने की अंगूठी पहना हुआ कोबरा, नजारा देख उड़े घर वालों के होश; फिर जो हुआ…,प्रकृति और जीव-जंतुओं की दुनिया से अक्सर हैरान करने वाले मामले सामने आते हैं, लेकिन केरल के कासरगोड जिले के अदूर में जो हुआ, उसने सबको दंग कर दिया। यहाँ एक विशालकाय कोबरा सांप के शरीर में सोने की अंगूठी फंसने का एक अत्यंत दुर्लभ मामला सामने आया है।
King Kobra: दराज खोला तो निकला सोने की अंगूठी पहना हुआ कोबरा, नजारा देख उड़े घर वालों के होश; फिर जो हुआ…
दराज खोलते ही सहम गए लोग
घटना अदूर निवासी रवि के घर की है। घर के बच्चे पास ही खेल रहे थे, तभी दराज में एक कोबरा सांप दिखाई दिया। जब गौर से देखा गया, तो सांप के शरीर के बीचों-बीच एक सोने की अंगूठी बुरी तरह फंसी हुई थी। ऐसा लग रहा था मानो सांप ने गलती से अंगूठी पहन ली हो या वह उसमें फंस गया हो।
बच्चों की सूझबूझ ने बचाई जान
सांप को देखकर डरे बिना बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू किया। टीम ने देखा कि अंगूठी सांप के शरीर में कसी हुई थी, जिससे उसे हिलने-डुलने में भी दिक्कत हो रही थी। विशेषज्ञों ने बिना सांप को चोट पहुँचाए सफलतापूर्वक अंगूठी निकाल ली।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
अंगूठी निकलने के बाद कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बच्चों की बहादुरी और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इतनी गहमागहमी के बावजूद सांप ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया।

