Site icon Yashbharat.com

महाराष्ट्र में मिली कटनी से अपहृत बालिका माधवनगर पुलिस ने किया दस्तयाब

IMG 20240614 WA0031

कटनी। अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व श्रीमति ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अनूप सिंह थाना प्रभारी माधवनगर के नेतृत्व में पुलिस स्टॉफ ने लगातार अपहृत बालक/बालिकाओ एवं महिला/पुरूषों की तलाश पतासाजी कर दस्तयाब कर उनके माता पिता/परिजनों के सुपुर्द कर बिछड़े हुए को सदस्यों को मिलवा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 12.06.24 को मुम्बई से एक अपहृत युवती को दस्त्याब कर कानूनी प्रक्रियाओं के पश्चात उनके परिवार को सुरक्षित सुपूर्द किया है। घटना दिनांक 09.05.24 को उक्त बालिका जो घर में बिना बताये बाहर चली गई थी जिसे तात्कालीन समय काफ़ी तलाश की गई थी किन्तु दस्तयाब नहीं हो पा रही थी। किन्तु लगातार प्रयास करते हुए महाराष्ट्र मुम्बई से खोजबीन दस्तयाब किया है।

दस्तयाबी में सराहनीय कार्य अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर, श्रीमति रश्मि सोनकर उप निरीक्षक महिला थाना प्रभारी, सउनि शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक देवेश, आरक्षक सुभाष, सुरेश कोरी, प्रधान आरक्षक प्रशान्त विश्वकर्मा साइबर सेल कटनी की अहम भूमिका रही है।

Exit mobile version