Site icon Yashbharat.com

खितौला मूक-बधिर महिला हत्याकांड का पर्दाफाश: पहचान उजागर होने के डर से ली थी जान; पति के रिश्तेदारों संग मिलकर रची गई थी डकैती

खितौला मूक-बधिर महिला हत्याकांड का पर्दाफाश: पहचान उजागर होने के डर से ली थी जान; पति के रिश्तेदारों संग मिलकर रची गई थी डकैती

खितौला मूक-बधिर महिला हत्याकांड का पर्दाफाश: पहचान उजागर होने के डर से ली थी जान; पति के रिश्तेदारों संग मिलकर रची गई थी डकैती

खितौला मूक-बधिर महिला हत्याकांड का पर्दाफाश: पहचान उजागर होने के डर से ली थी जान; पति के रिश्तेदारों संग मिलकर रची गई थी डकैती, जबलपुर जिले के खितौला थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में अकेली रहने वाली एक मूक-बधिर महिला की लूटपाट के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि इस अमानवीय वारदात की मुख्य साजिशकर्ता कोई और नहीं, बल्कि मृतका की अपनी रिश्ते की बहन ही निकली।

पहचान उजागर होने के डर से ले ली जान पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी सरिता बर्मन ने अपनी मूक-बधिर बहन के घर में अकेले होने की सटीक जानकारी अपने पति के ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों और उनके साथियों को दी। साजिश के तहत आरोपियों ने सुनसान पाकर घर में प्रवेश किया, महिला के हाथ-पैर बांधे और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। इसके बाद, कहीं महिला इशारा करके उनकी पहचान उजागर न कर दे, इसी डर से आरोपियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

चार आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए जेवर बरामद खितौला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए शत-प्रतिशत जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. सरिता बर्मन (उम्र 37 वर्ष) – निवासी ग्राम दरौलीकला, थाना खितौला, जबलपुर (मुख्य साजिशकर्ता)

  2. संदीप बर्मन (उम्र 20 वर्ष) – निवासी बुद्धा मोड़, ग्राम नन्हवाराकला, थाना कैमोर, जिला कटनी

  3. सुनील बर्मन (उम्र 28 वर्ष) – निवासी बुद्धा मोड़, ग्राम नन्हवाराकला, थाना कैमोर, जिला कटनी

  4. संदीप बर्मन (उम्र 20 वर्ष) – निवासी बुद्धा मोड़, ग्राम नन्हवाराकला, थाना कैमोर, जिला कटनी

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट और आपराधिक साजिश की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Exit mobile version