Site icon Yashbharat.com

Khandwa News: खंडवा में कावड़ यात्रा के दौरान पथराव, पुलिस ने दंगाइयों को सिखाया सबक

stone pelting at kanwar yatra in khandwa after the altercation the atmosphere deteriorated the polic 1691429310

Khandwa News कहारवाड़ी क्षेत्र में जय हिन्दू राष्ट्र कावड़यात्रा में अचानक हुए पथराव होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज किया। घटना में तहसीलदार की गाड़ी के कांच फूटे हैं। कावड़ियों को खदेड़ने के बाद स्थिति सामान्य हुई।

करीब 15 मिनिट में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए कहारवाड़ी, जलेबीचोक पर पुलिस बल तैनात कर दिया। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा घटनास्थल पहुंचे। कहारवाड़ी और जलेबी चौक का जायजा लिया।

कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कावड़ यात्रा के सबसे आखरी हिस्से के निकलने के दौरान कुछ हुआ था। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रहे है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर किस वजह से घटना हुई है। अभी स्थिति सामान्य है।

जिला प्रशासन ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इसके साथ लोगों को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नही करने की हिदायत दी। शहर में सोमवार को जय हिंदू राष्ट्र की कावड़ यात्रा निकली।

रात करीब 8:30 बजे कहारवाड़ी चौक के पास कावड़ यात्रा का आखिरी हिस्सा पहुंचा था। इस दौरान अमित जैन सहित 100 से अधिक कावड़ियों वही खड़े हुए थे। इस दौरान अचानक कही से पत्थर आने की बात पर से अचानक पथराव हो गया। इससे भगदड़ मच गई। स्थिति को बिगड़ते हुए देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

Exit mobile version