Site icon Yashbharat.com

Khandwa News : SP ने कैबिनेट मंत्री के बेटे को कॉलर पकड़कर मंच से नीचे उतारा, हंगामा

20230405 182017

भोपाल। मंत्री श्री विजय शाह के चिरंजीव श्री दिव्यादित्य शाह जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भी हैं। वह निर्धारित समय से 15 मिनट पहले आ गए और सीधे मंच पर चढ़ने लगे। मामला आम जनता का नहीं बल्कि उनके अपने बेटे का है। SP  ने उनके बेटे को कॉलर पकड़कर भरे मंच से नीचे उतार दिया था।  श्री सत्येंद्र शुक्ला आईपीएस ने 2 दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक खंडवा का पदभार ग्रहण किया है।

यह उल्लेख करना भी अनिवार्य है कि घटना के समय वन मंत्री के बेटे एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष सादा पेंट शर्ट पहने हुए थे।

ना तो उनके पास भारतीय जनता पार्टी का कोई पहचान चिन्ह था और ना ही उन्हें मंच से आमंत्रित किया गया था।

आज राजधानी और मंत्रालय में चर्चा का एक विषय है। शिवराज सिंह चौहान सरकार के वन मंत्री श्री विजय शाह के चिरंजीव श्री दिव्यादित्य शाह जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भी हैं। वह निर्धारित समय से 15 मिनट पहले आ गए और सीधे मंच पर चढ़ने लगे।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण सिक्योरिटी प्रोटोकॉल था। हर किसी को मंच पर बिना अनुमति चढ़ने उतरने की स्वतंत्रता नहीं थी। पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र शुक्ला ने जैसे ही देखा कि कोई व्यक्ति तेजी से मंच के ऊपर जाने की कोशिश कर रहा है, उन्होंने तत्काल उसे पकड़कर नीचे खींच लिया। बस इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। श्री दिव्यादित्य शाह ने आरोप लगाया है कि एसपी शुक्ला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है।

सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया सुर्खियों में वन मंत्री

थोड़ी देर बाद कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने मोर्चा खोल दिया। वह भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस में पहुंचे और बयान जारी कर दिया। उनके समर्थक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पटेल ने एसपी ऑफिस के घेराव का ऐलान कर दिया। मंत्री ने खुलेआम चैलेंज दिया है कि इस एसपी को खंडवा में नहीं रहने दूंगा।
कुल मिलाकर जो बातें पार्टी के भीतर होनी चाहिए थी, वह न केवल सड़क पर आ गई है बल्कि प्रदेश भर में चर्चा का केंद्र बन गई है। खंडवा में मुख्यमंत्री द्वारा संबोधित किए गए लाडली बहना योजना सम्मेलन से ज्यादा इस विवाद की चर्चा है।
Exit mobile version