Site icon Yashbharat.com

केरल की बेटी ने CM योगी को लिखा 2 पन्नों का भावुक खत: शादी में आने का भेजा न्योता; कहा- “आप मेरे बड़े भाई और मार्गदर्शक हैं”

केरल की बेटी ने CM योगी को लिखा 2 पन्नों का भावुक खत: शादी में आने का भेजा न्योता; कहा- "आप मेरे बड़े भाई और मार्गदर्शक हैं"

केरल की बेटी ने CM योगी को लिखा 2 पन्नों का भावुक खत: शादी में आने का भेजा न्योता; कहा- "आप मेरे बड़े भाई और मार्गदर्शक हैं"

केरल की बेटी ने CM योगी को लिखा 2 पन्नों का भावुक खत: शादी में आने का भेजा न्योता; कहा- “आप मेरे बड़े भाई और मार्गदर्शक हैं”

लखनऊ/तिरुवनंतपुरम (यश भारत डॉट कॉम)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली और व्यक्तित्व का प्रभाव अब दक्षिण भारत के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। केरल की रहने वाली युवती अरुंधति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक मानते हुए अपनी शादी का भावुक निमंत्रण पत्र भेजा है। हाथ से लिखे दो पन्नों के इस निमंत्रण पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से 20 दिसंबर को होने वाले अपने विवाह समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद देने का आग्रह किया है।

‘भावनाएं कमजोरी नहीं’, योगी के पुराने वीडियो ने बदली सोच

अरुंधति ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि बचपन में वह अपनी अत्यधिक भावुकता और आंसुओं को कमजोरी मानती थीं। उन्हें लगता था कि मजबूत बनने के लिए अपनी भावनाओं को दबाना ज़रूरी है। इसी दौरान उनके चचेरे भाई ने उन्हें योगी आदित्यनाथ का एक पुराना वीडियो दिखाया, जिसमें वह सार्वजनिक मंच पर भावुक दिखे थे।

उनके भाई ने समझाया था- “योगी जी की तरह बनो; अपनी संवेदनाओं को स्वीकारो और अपने काम से हर चुनौती का जवाब दो।” अरुंधति ने लिखा कि उस क्षण ने जीवन, हिम्मत और मुश्किलों का सामना करने को लेकर उनके नजरिए को पूरी तरह बदल दिया।

बड़े भाई के रूप में माँगा आशीर्वाद

अरुंधति और राहुल का विवाह 20 दिसंबर को केरल में आयोजित होना तय हुआ है। अरुंधति ने लिखा कि मुख्यमंत्री की व्यस्तताओं को देखते हुए यदि उनका व्यक्तिगत रूप से आना संभव न हो, तो केवल उनका एक शुभकामना संदेश भी नवदंपति के लिए अनमोल सौगात होगा। उत्तर प्रदेश से लेकर केरल तक इस भावनात्मक रिश्ते की काफी सराहना हो रही है।

Exit mobile version