Site icon Yashbharat.com

केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

swati maliwal case bivhav kumar detaind

स्वाति मालीवाल मामला।  केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की।  आप सांसद स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बिभव को सीएम हाउस से गिरफ्तार किया है. बिभव पर स्वाति मालीवाल से मारपीट करने का आरोप है. बिभव कुमार ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी लगाई लेकिन वहां भी राहत नहीं मिली.

आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार बिभव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि बिभव कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उन्हें 4 बजकर 15 मिनट पर गिरफ्तार किया गया. ऐसे में कोर्ट ने कहा कि आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है इसलिए इस पर सुनवाई का कोई औचित्य नहीं बनता.

Exit mobile version