Site icon Yashbharat.com

Kawardha Hadsa: तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 18 मजदूरों की मौत

20 05 2024 kawardha news 02

Kawardha Hadsa: तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 18 मजदूरों की मौत हो गई। कुकदूर थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। वाहन में करीब 30 मजदूर सवार थे, हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं अन्य घायल हो गए। बताया गया कि सभी मजदूर तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे।

जिस सड़क में यह हादसा हुआ है वह प्रधानमंत्री सड़क में आती है। ये कुई से होते हुए नेऊर और रुकमीदादर को जोड़ती है। इसके बाद मध्य प्रदेश शुरू हो जाता है। घटना स्थल सुदुर वनांचल व पहाड़ी क्षेत्र में आता है। यहां पर मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता है।

हादसे पर सीएम साय ने दुख जताते हुए कहा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

News Update ……

Exit mobile version