Katra Vande Bharat Train: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की बल्ले-बल्ले- अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस आज से नए रूट पर बहाल; पंजाब के इन शहरों को पहली बार मिली सौगात

Katra Vande Bharat Train: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की बल्ले-बल्ले- अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस आज से नए रूट पर बहाल; पंजाब के इन शहरों को पहली बार मिली सौगात

Katra Vande Bharat Train: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की बल्ले-बल्ले- अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस आज से नए रूट पर बहाल; पंजाब के इन शहरों को पहली बार मिली सौगात

नई दिल्ली/: श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन की चाह रखने वाले देश भर के श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद सुखद और बड़ी खबर है। कुछ महीनों के लंबे इंतजार के बाद अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच देश की सबसे आधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस आज (17 जून) से फिर से पटरी पर लौट आई है। रेलवे ने इस प्रीमियम ट्रेन सेवा को न केवल बहाल किया है, बल्कि इसे एक बिल्कुल नए रूट और संशोधित समय-सारिणी (New Time Table) के साथ शुरू किया है, जिससे पंजाब के कई प्रमुख शहरों को पहली बार इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की सौगात मिली है।

पुल क्षतिग्रस्त होने से रुकी थी रफ्तार; अब ब्यास-जालंधर की जगह नए रूट से दौड़ेगी

दरअसल, पिछले साल हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण पठानकोट-जम्मू रेलखंड पर एक महत्वपूर्ण रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से इस वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। अब पुल के दुरुस्त होने के बाद रेलवे ने इसके रूट में बड़ा फेरबदल किया है:Katra Vande Bharat Train: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की बल्ले-बल्ले- अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस आज से नए रूट पर बहाल; पंजाब के इन शहरों को पहली बार मिली सौगात

नोट कर लें नई समय-सारिणी (अमृतसर टू कटरा – ट्रेन नंबर 26405/26406)

रेलवे के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, अमृतसर से कटरा के लिए यह ट्रेन 16 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि कटरा से अमृतसर के लिए आज 17 जून 2026 से नए रूट पर चलेगी।

Vande Bharat Returns: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की बल्ले-बल्ले- अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस आज से नए रूट पर बहाल; पंजाब के इन शहरों को पहली बार मिली सौगात

अमृतसर से कटरा (ट्रेन नंबर 26405):

यह ट्रेन शाम 4:40 बजे अमृतसर जंक्शन से रवाना होगी और रात 9:45 बजे कटरा पहुंचेगी

कटरा से अमृतसर (ट्रेन नंबर 26406):

वापसी में यह ट्रेन सुबह 6:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होगी और दोपहर 11:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी

 धार्मिक पर्यटन और स्थानीय व्यापार को लगेंगे पंख

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि सेवा बहाल होने और रूट में बदलाव के बाद अमृतसर और कटरा के बीच यात्रियों और पर्यटकों की संख्या में भारी उछाल आएगा। खासकर माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को अब पहले की तुलना में अधिक तेज, आरामदायक, वातानुकूलित और समय बचाने वाला बेहतरीन सफर मिलेगा। इससे पंजाब और जम्मू-कश्मीर के धार्मिक पर्यटन उद्योग को बहुत बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version