Site icon Yashbharat.com

कटनी के रुपक कोहली को रायपुर में मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार,PACE Horizon 2026 में बेस्ट लग्जरी वेडिंग प्लानर सहित तीन श्रेणियों में हासिल किया सम्मान

Screenshot 20261018 153950 Chrome

कटनी के रुपक कोहली को रायपुर में मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार,PACE Horizon 2026 में बेस्ट लग्जरी वेडिंग प्लानर सहित तीन श्रेणियों में हासिल किया सम्मा

 

कटनी। कटनी के वेडिंग प्लानर एवं Vows n Knots के संस्थापक रुपक कोहली ने वेडिंग प्लानिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। रायपुर के होटल मायरा रिसॉर्ट में 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित PACE Horizon 2026 समारोह में उन्हें तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों से इवेंट एवं वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

रुपक कोहली को Best Luxury Wedding Planner of the Year, Best Emerging Wedding Planner of the Year और Best Sangeet Production के पुरस्कार प्रदान किए गए। ये सम्मान कटनी के होटल द अरिंदम में आयोजित उनके वेडिंग समारोहों और संगीत कार्यक्रमों में उत्कृष्ट आयोजन, रचनात्मकता तथा प्रभावशाली प्रबंधन के लिए मिले।

वेडिंग प्लानिंग के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे रुपक कोहली हर शादी को यादगार अनुभव में बदलने के उद्देश्य से काम करते हैं। वे ग्राहकों की पसंद और आवश्यकताओं के अनुरूप आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही हर छोटी-बड़ी बारीकी पर विशेष ध्यान देते हैं। उनकी कार्यशैली में रचनात्मकता, बेहतर प्रबंधन और समारोहों को खास बनाने की सोच प्रमुख है।

एक साथ तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करना रुपक कोहली के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे कटनी के वेडिंग एवं इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र की प्रतिभा और संभावनाओं को भी नई पहचान मिली है।

अपनी सफलता पर रुपक कोहली ने कहा कि ये सम्मान उनके लिए गर्व और खुशी का विषय हैं। उन्होंने पुरस्कारों का श्रेय अपने क्लाइंट्स के विश्वास, टीम की मेहनत और सहयोगियों के योगदान को देते हुए कहा कि उनका प्रयास हर शादी को ऐसा खूबसूरत अनुभव बनाना है, जिसे परिवार जीवनभर याद रख सके।

Exit mobile version