Latest

कटनी के युवक की सतना में हृदयगति रूकने से मौत

कटनी(YASHBHARAT.COM)। शहर के उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह के बर्मन मोहल्ला निवासी लगभग 35 वर्षीय सुनील पिता स्वर्गीय किशोरी लाल बर्मन की 27 नवंबर गुरूवार की दोपहर सतना में हृदयगति रूकने से मौत हो गई। सुनील रेलवे में लगा वाहन चलाता था तथा वह रेलवे के काम से ही अधिकारियों को लेकर सतना गया था। बताया जाता है कि गुरूवार की दोपहर सतना में वाहन चलाते समय ही उसको सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उसके साथ रहे अधिकारी उसे तत्काल सतना शासकीय अस्पताल लेकर गए। जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सतना में आज शुक्रवार को सुनील का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सुनील का शव लेकर परिजन दोपहर में छपरवाह पहुंचे। जिसके बाद उसका अत्यंत गमगीन व शोकपूर्ण माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

 

Back to top button