Tuesday, May 12, 2026
FEATUREDkatniLatestराष्ट्रीय

Katni: शादी समारोह की खुशियाँ मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से 3 की जान गई

Katni: शादी समारोह की खुशियाँ मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से 3 की जान गई। भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां स्कॉर्पियो वाहन और लंबी डाला वाले ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है।

घटना का विवरण:
मृतक के परिजन ने बताया कि सभी लोग अतरिया से भेसवाही शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे सुरकी टैंक के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने स्कॉर्पियो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान:
हादसे में जिन तीन लोगों की मौके पर ही मौत हुई, उनके नाम हैं:

  • राधा कोल (उम्र 18 वर्ष), पिता गोकुल कोल, निवासी – रुपौंद थाना बड़वारा

  • हेमा कोल (उम्र 18 वर्ष), पिता विजय कोल, निवासी – कांटी बरछेका

  • मिलन कोल, पिता प्रताप कोल, निवासी – लमकना

घायलों का उपचार जारी:
हादसे में घायल हुए तीन अन्य लोगों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं, एक की हालत नाजुक होने के चलते उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस की तत्परता:
घटना की जानकारी मिलते ही जुहला पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग को साफ करवाया और ट्रैफिक सामान्य कराया।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि