Friday, May 15, 2026
Latest:
katni

Katni Nagar Nigam: सफाई कर्मचारियों और नगर निगम प्रशासन के बीच बातचीत जारी, सफाई कर्मचारी संघ ने विशेष सत्र बुलाने की मांग

सफाई कर्मचारियों और नगर निगम प्रशासन के बीच बातचीत जारी। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि नगर निगम परिषद का विशेष सत्र बुलाकर मांगों को पूरा किया जाए।

महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन पहले ही प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज चुका है। महापौर ने हड़ताल समाप्त करने के लिए आग्रह किया।

नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि शहर हित में हड़ताल समाप्त कर सहयोग करें सफाई कर्मचारी।

आयुक्त विनोद शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत हुई है। शासन स्तर पर मांगों को पूर्ण करने पर विचार चल रहा है।

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सकतेल ने कहा कि पहले विशेष सत्र बुलाया जाए, फिर हड़ताल समाप्त हो जाएगी। नगर निगम प्रशासन द्वारा इस पर विचार किया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम