Site icon Yashbharat.com

फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत रंजन ने की इनाम की घोषणा

02 11 2023 cash jabt 2023112 33536

कटनी। फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत रंजन ने इनाम की घोषणा की जिला कटनी अंतर्गत थाना बहोरीबंद मे दर्ज प्रकरण धारा 302,34 भादवि में आरोपी रमेश पिता रामलाल पटेल 50 साल निवासी मझौली रोड बचैया थाना बहोरीबंद जिला कटनी घटना कारित करने के पश्चात से फरार हैं, उक्त फरार आरोपी की हरसंभव पत्तासाजी करने के पश्चात भी प्रकरण के आरोपी रमेश पटेल का कोई पता नही चला हैं।

इसी क्रम मे आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत रंजन द्वारा उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एवं पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80-ए मे निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा की गई है कि जो कोई व्यक्ति प्रकरण के आरोपी रमेश पिता रामलाल पटेल 50 साल निवासी मझौली रोड बचैया थाना बहोरीबंद जिला कटनी के सम्बन्ध मे ऐसी सार्थक सूचना प्रदान करें, जिससे आरोपी की गिरफ़्तारी की जा सके। उस व्यक्ति को नगद 10000/- (दस हजार रूपये) के ईनाम से पुरस्कृत किया जावेगा, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला-कटनी (मध्यप्रदेश) का होगा।

प्रकरण के आरोपी के सम्बन्ध मे सार्थक सूचना प्रदान करने हेतु सम्पर्क नम्बर-

एसडीओपी स्लीमनाबाद – 9479994253
पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला-कटनी – 7587615946, 07622220412
थाना प्रभारी बहोरीबंद जिला कटनी – 9977667518

Exit mobile version