Thursday, May 7, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

KATNI RAIN जिले में अब तक 606 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, पिछले साल से 201.8 फीसदी अधिक

KATNI RAIN कटनी जिले में इस वर्ष रविवार 1 जून से शनिवार 19 जुलाई तक कुल 606 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा इस साल रीठी तहसील में दर्ज की गई है, जहां अब तक 770.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

इसी अवधि में जिले में बीते वर्ष कुल 200.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार इस साल अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 201.8 प्रतिशत अधिक औसत वर्षा हो चुकी है।

अधीक्षक भू-अभिलेख हर्षवर्धन रामटेके ने बताया कि जिले में आलोच्य अवधि तक कटनी तहसील में 624.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि तहसील रीठी में 770.3 मिलीमीटर, बड़वारा तहसील में 502 मिलीमीटर, बरही तहसील में 468 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में 603.3 मिलीमीटर, बहोरीबंद तहसील में कुल 564.5 मिलीमीटर एवं स्लीमनाबाद तहसील में 767 मिलीमीटर तथा ढीमरखेड़ा तहसील में 546.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम