Site icon Yashbharat.com

कटनी की पुरुषोत्तम HP गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के लिए e-KYC शिविर का आयोजन, उपभोक्ताओं के लिए की गई खास व्यवस्था

Screenshot 20260318 220036 Chrome

कटनी: पुरुषोत्तम HP गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क e-KYC शिविर का आयोजन किया गया है।
कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए, स्थानीय पुरुषोत्तम HP गैस एजेंसी द्वारा अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक विशेष e-KYC अभियान शुरू किया गया है। इस पहल के तहत गैस हितग्राहियों की e-KYC प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क संपन्न की जा रही है। साथ ही आने वाले उपभोक्ताओं के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है।

उपभोक्ताओं की सुविधा का रखा गया विशेष ध्यान

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए एजेंसी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शिविर स्थल पर बड़े टेंट लगाए गए हैं ताकि लाइन में खड़े रहने के दौरान लोगों को धूप से बचाया जा सके। इसके साथ ही, केंद्र पर आने वाले प्रत्येक हितग्राही के लिए ठंडे और स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था की गई है।

बैठने के लिए समुचित व्यवस्था

अक्सर e-KYC के दौरान लंबी कतारों के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे ध्यान में रखते हुए एजेंसी परिसर में बैठने की पर्याप्त कुर्सियों और सुचारू व्यवस्था की गई है, जिससे प्रक्रिया को व्यवस्थित और तनावमुक्त बनाया जा सके।

एजेंसी प्रबंधन ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करवा लें ताकि भविष्य में उन्हें गैस सब्सिडी या अन्य सुविधाओं का लाभ लेने में कोई व्यवधान न हो।

Exit mobile version