Katni Police वैसे तो अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के प्रयास में जुटी है बावजूद पिछले दो तीन दिनों के अंदर अपराध का ग्राफ बढ़ा है। बदमाश खुलेआम
मारपीट और चाकू बाजी की घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैला रहे हैं।
अब एक और मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी अनुसार भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सचिन निषाद पिता बल्ली निषाद उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी का खिरहनी फाटक को कुछ चार सें पांच बदमाशो नें चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जाए जहां पर डॉक्टरों की निगरानी में भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष का इलाज चल रहा है।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन को विशाल शर्मा, मयंक अग्रवाल ,आकाश गुप्ता सहित 4 से 5 लोग नें चाकू मार कर घायल किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने अपराध पर अंकुश लगाने को थानेदारों, चौकी प्रभारियों व सिपाहियों के साथ पुलिस द्वारा प्रभावी कांबिंग गस्त में सख्त एक्शन कार्यवाही की गई। एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने क्षेत्र भ्रमण, गुंडा बदमाश सहित अवैध कारोबार में संलिप्त ठिकानों में दी दबिश।
फरार वारंटी आरोपियों के घर में जांच करते दिखी और एसपी ने कहा लोग रहे सुरक्षित इसलिए निकली पुलिस, बदमाश या तो गलत काम छोड़ दे या फिर शहर परन्तु शहर में अपराध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस नें कुछ मामलों में इनामी बदमाशों और आरोपियों को दबोच भी पकड़ा, लेकिन फिर भी अपराध का ग्राफ कम नहीं हो रहा यह चिंतनीय है। खास तौर पर शहर में चाकू की वारदातों से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। कप्तान से कार्रवाई की अपेक्षा लोगों ने की है।

