मध्यप्रदेश

Katni: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय NKJ में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस; खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Katni: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय NKJ में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस; खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कटनी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एन.के.जे., कटनी में हॉकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य श्री अविनाश कुमार पांडेय सहित श्रीमती रेखा मिश्रा, श्री जे.एन. तिवारी, श्री वी.के. पटेल, श्री रघुवर दास, श्री सुमित मसीह एवं अन्य शिक्षकों द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं ‘सी’ की छात्रा अनन्या गर्ग ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रभारी प्राचार्य श्री अविनाश कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का विकास करते हैं।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के नतीजे

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय के विभिन्न सदनों (Houses) और प्राथमिक विभाग के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • वॉलीबॉल (छात्राएं): रमन हाउस (विजेता), शिवाजी हाउस (उपविजेता)
  • कबड्डी (छात्र): अशोक हाउस (प्रथम), रमन हाउस (द्वितीय)
  • कबड्डी (छात्राएं): शिवाजी हाउस (विजेता), टैगोर हाउस (उपविजेता)
  • रस्साकशी (छात्राएं): अशोक हाउस (विजेता), शिवाजी हाउस (उपविजेता)
  • रस्साकशी (छात्र): टैगोर हाउस (प्रथम), शिवाजी हाउस (द्वितीय)
  • कैरम: शिवाजी हाउस (प्रथम), टैगोर हाउस (द्वितीय), रमन हाउस (तृतीय)
  • शतरंज: श्रीयांश दुबे (अशोक हाउस) एवं वेदांश कुमार विश्वकर्मा (रमन हाउस) संयुक्त विजेता रहे, जबकि मोहम्मद रेहान (टैगोर हाउस) उपविजेता रहे।

प्राथमिक विभाग (100 मीटर दौड़) परिणाम

  • कक्षा 4 (बालक): निशांत (प्रथम), अश्विनी कुमार (द्वितीय), प्रीतम (तृतीय)

  • कक्षा 4 (बालिका): सोनी कुमारी (प्रथम), अंबिका (द्वितीय), त्रिशा (तृतीय)

  • कक्षा 5 (बालक): अर्पित बैस (प्रथम), कृष्णा चौरिया (द्वितीय), अरनव (तृतीय)

  • कक्षा 5 (बालिका): अवनी (प्रथम), संध्या (द्वितीय), आकांक्षा (तृतीय)

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी और विजेता टीमों को बधाई दी गई। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को और मजबूत किया।

Back to top button