Katni Patwari News: हड़ताली पटवारियों ने चढ़ाई मां को चुनरी। हड़ताल के 26 वे दिन पटवारियों ने विश्राम बाबा स्थित काली माता मंदिर में 18 मीटर चुनरी चढ़ाई गई माताजी से सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने कि मांग पटवारियों द्वारा की गई।
जिलाध्यक्ष अनुज दाहिया ने बताया कि मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल (म.प्र.) के प्रांतीय आव्हान पर मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में पटवारी 26 दिन से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। शासन द्वारा पिछले 25 वर्षों से 2800 ग्रेड पे वेतनमान, एवं समयमान विसंगति सुधार, अन्य भत्तों की मांगें कर रहे हैं।
चरणबद्ध आंदोलन में शासन को उचित समय देने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने के कारण पटवारी हड़ताल में जाने को विवश हुए। सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना स्थल में बैठ रहे।
राजस्व विभाग में राजस्व निरीक्षक का ग्रेड पे बढ़ाकर 2800ग्रेड पे कर दिया साथ ही नायब तहसीलदार व तहसीलदार का ग्रेड पे दो बार बढ़ाकर 3600 सौ,4200 सौ कर दिया गया किन्तु पटवारी अपने विभाग का सबसे अल्प वेतन में काम कर रहा है सिर्फ पटवारी के ग्रेड पे नहीं बड़ा जो कि अपने क्षेत्र में भ्रमण करता है क्षेत्र की पूरी जानकारी कलेक्ट कर विभाग को सौंपता है व विभिन्न योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का काम करता है।
सतीश लिखित कर, भरतेश सिंह, नवीन गर्ग,शुभ्रलता सोनी, गणेश मिश्रा,पंकज विश्वकर्मा, अभिषेक शर्मा, संजय राठौर, प्रतिभा मिश्रा ,सुजाता सिंह बघेल, अभिषेक शर्मा, विनीत बघेल, विवेक बहरे, विवेक तिवारी, विवेक उरमलिया, लक्ष्मी कांत, अभिषेक तिवारी उत्साही, गजेन्द्र राय, धर्मेंद्र ताम्रकार, मोहम्मद नाजिर, राकेश गुप्ता ,विवेक सोनी नेहा गर्ग ,अनुज जायसवाल सत्येन्द्र सिंह राठौड़, दुर्गा दाहिया, संजय बेन, प्रकाश गुप्ता अनंत गुप्ता, मुख्तार अहमद, प्रीतेश गुप्ता, प्रवीण महोबिया, गुलाम नियाज अहमद,रवीन्द्र तिवारी,दीपक, राजेश्वर, अनिल सोनी, भूपेंद्र पटेल,ज्योति अभिषेक आदि पटवारी उपस्थित रहे

