Site icon Yashbharat.com

Katni News केसीएस स्कूल में लाइब्रेरी सुविधा से छात्राओं को मिलेगी ज्ञानवर्धक पुस्तकें-महापौर

wp 17060988260442342526941647352408

Katni News कलेक्टर अविप्रसाद का शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय योगदान, महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने केसीएस स्कूल में 15 लाख से बनने वाली लाइब्रेरी निर्माण का किया भूमि पूजन

कटनी नगर पालिक निगम द्बारा संचालित के.सी. एस स्कूल में कलेक्टर श्री अविप्रसाद प्रसाद के सराहनीय योगदान से जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से लायब्रेरी बनायी जायेगी।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने आज निगम अध्यक्ष  मनीष पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में लाइब्रेरी का भूमि पूजन किया।

इस मौके पर महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को लाईब्रेरी से ज्ञान वर्धक पुस्तकों का एक स्थान पर संग्रह मिलेगा।गरीब छात्रों के लिये अध्ययन कार्य की सुविधाएं मिलेगी।

इस दौरान एमआईसी मेंबर एवं स्थानीय पार्षद अवकाश जायसवाल, बीना बैनर्जी ,सुभाष साहू, रमेश सोनी, शशिकांत तिवारी पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, उमेंद्र अहिरवार, पूर्व पार्षद डब्बू रजक ,आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल ,उपायुक्त पी के अहिरवार,कार्यपालन यंत्री के पी शर्मा, के सी एस प्राचार्य सुमनलता सोलंकी,अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।

Exit mobile version