Site icon Yashbharat.com

Katni News : 7 करोड़ के जेवर जप्त, युवक सशर्त रिहा तीन स्तरों पर हो रही मामले की जांच

yashbharat breaking

कटनी। 21 व 22 जून की देररात सूरत से चलकर कटनी पहुंची ताप्तीगंगा एक्सप्रेस से कटनी आए तीन युवकों से बरामद लगभग 7 करोड़ रूपए कीमती 13 से 14 किलो वजनी सोने के जेवरों को रेल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 के तहत जप्त कर लिया है। सोना जप्ती के साथ ही रेल पुलिस, आयकर विभाग व जीएसटी की टीम अपने-अपने स्तर पर जांच कर रही है। ने बताया कि सूरत से भागलपुर के बीच कटनी होकर चलने वाली ताप्तीगंगा एक्सप्रेस में सोने की तस्करी होने की जानकारी मुखबिरों से मिली।

ताप्तीगंगा एक्सप्रेस से कटनी पहुंचे तीन युवकों से 14 किलो स्वर्ण आभूषण जप्त होने का मामला

जिसके बाद रेल पुलिस की टीम ट्रेन के कटनी पहुंचने के पूर्व ही सक्रिय हो गई। रेल पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के मुताबिक सूरत गुजरात निवासी धवल कुमार, अजय कुमार व पल्लोव पटेल के पास से बरामद सोने के जेवरों को बरामद कर जांच की जा रही है। वहीं आयकर विभाग व जीएसटी विभाग की टीम भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। श्रीजैन के मुताबिक युवकों के पास से मिला लगभग 7 करोड़ रूपए कीमती सोने के जेवरों को रेल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 के तहत जप्त कर लिया है तथा युवकों को इस शर्त पर छोड़ दिया गया है कि वो जब भी जांच में जरूरत पड़ेगी हाजिर होंगे। वहीं मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उस अनुसार आगें कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले की जांच गुजरात की एंटी विजन टीम भी जांच कर रही है।

Exit mobile version