Site icon Yashbharat.com

Katni News जाकिर हुसैन एवं राम जानकी वार्ड में होंगे 68 लाख की लागत के विकास कार्य, महापौर ने किया भूमि पूजन

wp 17049563778023279231536983392728

Katni News। नगर पालिक निगम महापौर प्रीति सूरी ने निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की गरिमामयी मौजूदगी में गत 10 जनवरी को डाॅ जाकिर हुसैन वार्ड स्थित विभिन्न स्थानों में पेवर ब्लाक फ्लोरिंग, रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कराया यहाँ लगभग 45 लाख की लागत से निर्माण कार्य किये जाएंगे ।

महापौर श्रीमति सूरी ने वार्ड की प्राची तिवारी से भूमिपूजन करया। इस मौके पर स्थानीय पार्षद रेखा संजय तिवारी एमआईसी सदस्य बीना बैनर्जी सुभाष शिब्बू साहू डाॅ. रमेश सोनी, जय नारायण निषाद, शशिकांत तिवारी, पार्षद शकुन्तला सोनी सुमित्रा रावत प्रभा गुप्ता, उपयंत्री जेपी बघेल, ठेकेदार अरूण हल्दकार नारायण प्रसाद तिवारी शंकर लाल तिवारी प्राचार्य मनोज शुक्ला रघुराज सिंह करन मिश्रा एवं वार्ड नागरिकगणों की उपस्थित रही।

इसके अलावा राम जानकी हनुमान वार्ड स्थित विभिन्न स्थानों में सीसी रोड निर्माण कार्य लगभग 23 लाख की लागत से भूमिपूजन किया गया इस अवसर पर कृष्ण कांत तिवारी राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी रामसेवक पयासी द्वारा भूमिपूजन करवाया गया। जिसमें स्थानीय पार्षद रागिनी मनोज गुप्ता एमआईसी सदस्य बीना बैनर्जी सुभाष शिब्बू साहू डाॅ. रमेश सोनी, जय नारायण निषाद, शशिकांत तिवारी, पार्षद शकुन्तला सोनी सुमित्रा रावत प्रभा गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता लव साहू पूर्व पार्षद चोखे भाईजान उपयंत्री जेपी बघेल, ठेकेदार दिनेश गुप्ता केएल यादव डीएन निरंजन पवन चैरसिया अंकित नामदेव एवं वार्ड के नागरिकगणों की उपस्थित रही।

Exit mobile version