Site icon Yashbharat.com

Katni news: एटीएम में 5 लाख़ की सनसनी खेज चोरी, गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर बदमाश रफूचक्कर

IMG 20200916 WA0023

Katni news, Bank ATM कटनी के कुठला के बेहद  व्यस्ततम तिराहे पन्ना मोड़ में बड़ी वारदात हुुई है। एक एटीएम को गैस कटर से काटकर अज्ञात चोर 5 लाख रुपये ले उड़े।

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत बेहद व्यवस्त्म तिराहे पन्ना मोड़ स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम काऊंटर में 15 व 16 सितंबर की दरम्यानीरात अज्ञात बदमाशो ने धावा बोला और गैस कटर से एटीएम मशीन काट कर उसके अंदर से कैश लेकर चम्पत हो गए ।

कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह के मुताबिक बैंक के द्वारा 5 लाख़ रुपए मशीन में होने की जानकारी दी गई है । श्री सिन्ह के मुताबिक बैंक बिना सुरक्षा गार्ड का था । अज्ञात बदमाशो की तलाश जारी है ।

एटीएम सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाली जा रही है । पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के दिशा-निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में मामले की विवेचना करते हुए आरोपियों का सुराग लगाते हुए गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं

 

Exit mobile version