Site icon Yashbharat.com

कटनी: 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान; 1.73 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’, कलेक्टर की अपील

MP Health Alert: जबलपुर में बच्चों की पैरासिटामोल सिरप अमानक, 14,900 बच्चों को पिलाई गई; अब लगी रोक

MP Health Alert: जबलपुर में बच्चों की पैरासिटामोल सिरप अमानक, 14,900 बच्चों को पिलाई गई; अब लगी रोक

कटनी: 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान; 1.73 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’, कलेक्टर की अपील

कटनी: जिले को पूरी तरह से पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ आगामी 28 जून (रविवार) से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय अभियान के तहत कटनी जिले के 0 से 5 वर्ष तक की आयु के सभी 1 लाख 73 हजार 737 बच्चों को पोलियो से सुरक्षा की दवा पिलाई जाएगी।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले के सभी माता-पिता और अभिभावकों से भावुक अपील की है कि वे रविवार को अपने 5 साल तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक जरूर पिलवाएं, क्योंकि जनसहभागिता ही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता है।

1,737 बूथ और 27 मोबाइल टीमें संभालेंगी मोर्चा

जिले की करीब 16 लाख की आबादी में से हर एक बच्चे तक पहुँचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है:

जो बूथ पर नहीं आ पाएंगे, उनके घर पहुंचेगी टीम (29 व 30 जून)

कलेक्टर के सख्त निर्देश हैं कि जिले का एक भी बच्चा दवा पीने से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए रविवार को बूथ कवरेज के बाद, सोमवार 29 जून और मंगलवार 30 जून को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर (Door-to-Door) छूटे हुए बच्चों को तलाशेंगे और उन्हें पोलियो की खुराक देंगे।

 3,354 कर्मचारियों की फौज और वैक्सीन का पुख्ता इंतजाम

पूरा स्वास्थ्य अमला अलर्ट: अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जिले के 6 विकासखंडों, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 187 उप स्वास्थ्य केंद्रों का पूरा अमला मैदान में मुस्तैद रहेगा।

Exit mobile version