Site icon Yashbharat.com

Katni Murder Case गलत हरकत का विरोध करना बना 11 वर्षीय बालक की मौत का कारण, हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

01 04 2023 mout 1

Katni Murder Case (विवेक शुक्ला) माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम भनपुरा नंबर एक में एक 11 वर्षीय बालक की अपहरण के बाद नृशंस हत्या व शव दफनाने के मामले में पुलिस को संदेही से पूछताछ करने के बाद सफलता मिल चुकि है और पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन पत्रकारवार्ता में पूरे मामले से पर्दा उठाएंगे।

 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ले इस मामले में गांव के ही राहुल कोरी नामक युवक को गिरफ्तार की है। सूत्रों की माने तो राहुल घटना के दिन विनीत को अकेला पाकर उसे अपने साथ सिमरार नदी के किनारे सूनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ गलत काम करना चाहता था।

इसलिए आरोपी ने विनीत की हत्या की

जिसमें वो सफल नहीं हुआ और यह बात गांव व विनीत को परिजनों को पता चल जाती इसलिए उसने विनीत की हत्या करके उसके शव को सिमरार नदी के किनारे दफना दिया। गौरतलब है कि ग्राम भनपुरा नंबर 1 निवासी रामनाथ यादव के 11 वर्षीय पुत्र विनीत यादव की 4 जनवरी की सुबह लापता होने के बाद सिमरार नदी के किनारे गड्ढे से लाश बरामद की गई थी।

पुलिस को मिली सफलता

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के दिशा निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता, निवार पुलिस चौकी प्रभारी गणेश विश्वकर्मा व उनकी टीम को इस अंधे हत्याकांड से पर्दा उठाने में सफलता मिल गई। पुलिस अधीक्षक ने पूरी पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

Exit mobile version