Katni Mandi News: 31 मई तक होगा चना, मसूर, सरसों का उपार्जन

FASAL

Katni Mandi News: 31 मई तक चना  मसूर, सरसों का उपार्जन होगा, कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने किसानों की सुविधा के मद्देनजर समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन हेतु बरही तहसील के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पिपरिया कला के अंतर्गत ललितराज वेयर हाउस पिपरिया कला बड़वारा को उपार्जन स्थल बनाए जाने का आदेश जारी किया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने किसानों की सुविधा के लिए पिपरियाकला बडवारा में बनाया उपार्जन केन्द्र

किसानों ने कलेक्टर के प्रति जताया आभार

क्षेत्रीय किसानों ने चना, मसूर और सरसों के उपार्जन हेतु उनके गांव के नजदीक खरीदी केन्द्र स्थापित करने पर कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रति आभार जताया है।

किसानों के लिए सुविधाओं के निर्देश

समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर 31 मई तक जारी रहेंगी। विपणन वर्ष 2024-25 में चना, मसूर एवं सरसों के ई- उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों से उपार्जन के लिए चिन्हित उपार्जन केन्द्रों पर शासन द्वारा चना 5 हजार 440 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 6 हजार 425 रुपये प्रति क्विंटल एवं सरसों 5 हजार 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा सभी उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा को देखते हुये शुद्ध पेयजल, छायादार बैठने के स्थान, सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने पहले ही कृषि विभाग को निर्देशित किया जा चुका है।

किसानों से आग्रह किया गया है कि वे उपार्जन केन्द्रों या कियोस्क अथवा स्वयं द्वारा अपनी सुविधानुसार स्लॉट बुक कर अपनी उपज का विक्रय शासकीय उपार्जन केन्द्रों पर करें।